महराजगंज

महराजगंज पं. दीन दयाल इण्टर कॉलेज, महराजगंज में आधुनिक भारत के शिल्पी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एनएससी और राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज पं. दीन दयाल इण्टर कॉलेज, महराजगंज में आधुनिक भारत के शिल्पी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एनएससी और राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाई गई।
प्रधानाचार्य डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने सभी को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि आजादी के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण के लिए राष्ट्र सदैव सरदार पटेल का ऋणी रहेगा। उन्होंने बारदोली सत्याग्रह में पटेल जी के अदम्य साहस और नेतृत्व की सराहना की।
समारोह में एनसीसी कैडेट्स हिमांशु पटेल, आदर्श, विपिन कुमार, अंजली सिंह सहित अनेक छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में जितेंद्र कुमार वर्मा और राकेश कुमार साहनी की सक्रिय भूमिका रही।
अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम।अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत
https://t.co/x1FGX9CAhA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026












