कलयुगी भांजी की करतूत: वृद्ध मौसी ने कफन-दफन के लिए जोड़े थे रुपये और जेवर, सगी भांजी लेकर हुई रफूचक्कर

बुलंदशहर

अनूपशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अनूपशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी भांजी ने अपनी 80 वर्षीय वृद्ध मौसी के अंतिम समय कफन-दफन के लिए पाई-पाई जोड़कर रखे गए एक लाख रुपये और सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। जब पीड़िता ने अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी भांजी ने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विश्वास का फायदा उठाकर उड़ाए नगदी और जेवरात
मिली जानकारी के अनुसार, अनूपशहर के गांव लच्छमपुर की रहने वाली 80 वर्षीया वृद्धा मद्दों देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि बीते 16 फरवरी को उनकी बहन की बेटियां, पुष्पा और मालती, उनका हाल-चाल जानने के लिए घर आई थीं।

बातचीत के दौरान भावुक होकर वृद्धा ने अपनी भांजियों से कहा कि अब उनकी उम्र हो चुकी है और जीवन का कोई भरोसा नहीं है। उन्होंने अपनी भांजियों को बताया कि उन्होंने अपने अंतिम संस्कार के खर्च के लिए ₹1,00,000 नगद और चार सोने के आभूषण जोड़कर रखे हैं। भरोसा जताते हुए वृद्धा ने अलमारी से नगदी और जेवरात निकालकर दोनों को दिखाए और वापस अलमारी में रख दिए। इसके बाद वे अपनी भांजियों के लिए पानी लेने के लिए घर से बाहर चली गईं। इसी बीच मौका पाकर पुष्पा ने अलमारी से सारे रुपये और सोने के जेवरात पार कर दिए और वहां से फरार हो गई। जब मद्दों देवी वापस लौटीं, तो दूसरी भांजी मालती ने उन्हें पुष्पा की इस करतूत के बारे में बताया।

रुपये मांगने पर की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी

पीड़ित वृद्धा ने पुलिस को बताया कि वह 2 फरवरी को अपनी नगदी और आभूषण वापस मांगने के लिए बुलंदशहर के कांशीराम आवास स्थित पुष्पा के घर पहुंची थीं। वहां रुपये वापस करने के बजाय पुष्पा उनके साथ गाली-गलौज करने लगी। इतना ही नहीं, पुष्पा ने फोन करके आकाश और महेश नाम के दो युवकों को बुला लिया। इन लोगों ने मिलकर 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर उन्हें घर से खदेड़ दिया।

क्या कहती है पुलिस?

“पीड़ित वृद्धा की तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी पुष्पा समेत तीन लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”
विकास प्रताप सिंह चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ), अनूपशहर

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.