बिधूना बार एसोसिएशन ने औरैया अधिवक्ताओं के समर्थन में आज एक दिन का कार्य बहिष्कार किया

औरैया/बिधूना

औरैया जनपद के सदर तहसील औरैया के राजस्व अधिवक्ताओं के द्वारा पिछले काफी दिनों से अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं लेकिन प्रशासन के द्वारा अभी तक समाधान नहीं किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के सदर तहसील औरैया के राजस्व अधिवक्ताओं के द्वारा पिछले काफी दिनों से अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं लेकिन प्रशासन के द्वारा अभी तक समाधान नहीं किया गया है।
औरैया अधिवक्ताओं के पक्ष में आज बुधवार को बिधूना तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन तिवारी एवं महामंत्री अतुल तिवारी, कमलेश शर्मा एडवोकेट,शीलू शाक्य एडवोकेट, मुरारीलाल यादव, रविन्द्र पाण्डेय एडवोकेट सहित समस्त एडवोकेट ने आज कार्य बहिष्कार किया।

तथा बिधूना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन तिवारी एवं महामंत्री अतुल तिवारी ने पब्लिक एशिया समाचार पत्र के जिला ब्यूरो चीफ को जानकारी देते हुए कहा कि हमारे औरैया के अधिवक्ताओं के द्वारा काफी दिनों से जायज मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है लेकिन प्रशासन के द्वारा मांगों को स्वीकार नहीं किया जा रहा है इसी को लेकर आज बिधूना तहसील के बार एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों ने फैसला लिया है कि आज एक दिन का कार्य बहिष्कार औरैया के अधिवक्ताओं के समर्थन में एकजुट होकर कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.