बुलंदशहर: सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के साथ बैठक

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने पुलिस लाइन सभागार में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के लिए जनपद में गठित क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ( में नियुक्त उप-निरीक्षकों के साथ बैठक की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने पुलिस लाइन सभागार में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के लिए जनपद में गठित क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ( में नियुक्त उप-निरीक्षकों के साथ बैठक की।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि जनपद में हो रही सड़क दुर्घटनाओं की सूचना संकलित कर ‘एकीकृत सड़क दुर्घटना डाटाबेस’ (Integrated Road Accident Database – iRAD) परियोजना एवं ‘e-DAR’ (ई-विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट) पोर्टल पर सभी दुर्घटनाओं की फीडिंग सुनिश्चित की जाए। इससे दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।

इसके साथ ही पीएम राहत योजना – सड़क दुर्घटना पीड़ितों के अस्पताल भर्ती एवं सुनिश्चित उपचार – के उद्देश्य तथा योजना से जुड़े पुलिस प्रमाणीकरण की प्रक्रिया के बारे में भी उपस्थित अधिकारियों को जानकारी दी गई।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात शशांक श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी शिकारपुर पूर्णिमा सिंह, एसीएमओ डॉ. शशिकान्त राय, प्रभारी निरीक्षक यातायात राजपाल सिंह व एनआईसी रोल मैनेजर कीर्तिचन्द्र सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.