सिद्धार्थनगर: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान लापरवाही से नवजात की मौत, परिजनों ने थाने में दी तहरीर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन से महज कुछ ही दूरी पर स्थित ‘सदभावना हॉस्पिटल एंड फ्रैक्चर क्लीनिक’ पर प्रसव के दौरान घोर लापरवाही बरतने और इसके कारण एक नवजात शिशु की मौत का बेहद गंभीर मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन से महज कुछ ही दूरी पर स्थित ‘सदभावना हॉस्पिटल एंड फ्रैक्चर क्लीनिक’ पर प्रसव के दौरान घोर लापरवाही बरतने और इसके कारण एक नवजात शिशु की मौत का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देकर डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों का आरोप है कि वे क्षेत्र की एक आशा बहू के कहने पर इस निजी अस्पताल पहुंचे थे। वहाँ डॉक्टरों ने सामान्य प्रसव (नॉर्मल डिलीवरी) का दबाव बनाते हुए जबरन प्रसव कराने की कोशिश की, जिसके कारण गर्भ में ही मासूम की जान चली गई। पीड़ित परिवार ने यह भी संगीन आरोप लगाया कि नवजात की मौत हो जाने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने करीब एक घंटे तक उन्हें इसकी भनक नहीं लगने दी और मामले को छुपाए रखा।

इस मामले में डॉक्टर नज़रुल हसन, पूजा जैसवाल और अस्पताल के अन्य स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी गई है। सीएचसी के ठीक पास संचालित इस निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली और डॉक्टरों की योग्यता पर अब बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में रोष व्याप्त है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.