सिद्धार्थनगर: मुहर्रम को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, सीओ और कोतवाल ने जुलूस मार्गों का किया पैदल निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी और प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के विभिन्न ताजिया व जुलूस मार्गों का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम शोहरतगढ़ थाने से रवाना होकर तिरंगा तिराहा, मुख्य मार्ग, पुलिस पिकेट, शहीद बुधई स्मारक मार्ग (रमजान गली), मस्जिद गली, गोलघर तथा डॉ. अंसारी गली समेत सभी संवेदनशील और संकरी गलियों से गुजरी। अधिकारियों ने रूट पर साफ-सफाई, लटकते बिजली के तारों और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान जामा मस्जिद के सदर अल्ताफ हुसैन भी मौजूद रहे, जिन्होंने अधिकारियों को रूट की रूपरेखा बताई और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

सीओ मयंक द्विवेदी ने बताया कि संवेदनशील इलाकों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और ताजिया जुलूस के मार्गों का भौतिक सत्यापन कर लिया गया है। उन्होंने जनता से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में पर्याप्त पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। साथ ही, अराजक तत्वों पर लगाम कसने के लिए सोशल मीडिया की निगरानी सहित प्रमुख स्थानों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। निरीक्षण के दौरान हेड कांस्टेबल दिनेश यादव, प्रभाकर यादव, दयानन्द और कांस्टेबल रामकरन सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.