धर्मराज राम बने जौनपुर नगर पालिका के नए अधिशाषी अधिकारी, चंदौसी से हुआ तबादला

जौनपुर

जौनपुर जनपद के नगरीय निकाय निदेशालय, लखनऊ के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश पालिका प्रशासी सेवा के अधिकारी धर्मराज राम को नगर पालिका परिषद जौनपुर का नया अधिशाषी अधिकारी नियुक्त किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के नगरीय निकाय निदेशालय, लखनऊ के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश पालिका प्रशासी सेवा के अधिकारी धर्मराज राम को नगर पालिका परिषद जौनपुर का नया अधिशाषी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह सम्भल जनपद की नगर पालिका परिषद चंदौसी में अधिशाषी अधिकारी के पद पर तैनात थे।

निदेशालय द्वारा जारी आदेश के तहत यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और उन्हें जौनपुर के रिक्त पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस स्थानांतरण की अवहेलना को घोर अनुशासनहीनता माना जाएगा और ऐसा करने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24