सहारनपुर
सहारनपुर वार्ड संख्या 44 के लोहानी बाजार के मुख्य चौक पर लंबे समय से खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट को दुरुस्त कर दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर वार्ड संख्या 44 के लोहानी बाजार के मुख्य चौक पर लंबे समय से खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट को दुरुस्त कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी के स्थानीय पार्षद फहद सलीम के विशेष प्रयासों से नगर निगम की टीम ने हाई मास्ट लाइट में नए फोकस लगाने का कार्य पूरा किया।
गौरतलब है कि फोकस खराब होने के कारण इस व्यस्त बाजार और मुख्य चौक पर पर्याप्त रोशनी नहीं हो पा रही थी। इससे रात के समय राहगीरों, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और सुरक्षा का खतरा भी बना रहता था।
जनता की इस समस्या को देखते हुए पार्षद फहद सलीम ने नगर निगम के उच्चाधिकारियों से संपर्क कर मामले को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर नए फोकस लाइट लगाए और प्रकाश व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु कर दिया। अब क्षेत्र में बेहतर रोशनी होने से व्यापारियों और बाजार आने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। इस सराहनीय कार्य के लिए क्षेत्रवासियों ने पार्षद का आभार व्यक्त किया। वहीं, पार्षद फहद सलीम ने कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान और विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#कन्नौज से बड़ी खबर: सौरिख ब्लॉक के खंड #शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक सस्पेंड pic.twitter.com/AefToaBnx5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 3, 2026






















