बुलंदशहर: रामघाट पुलिस का बड़ा एक्शन, धारा 307 का वांछित वारंटी ‘तालिब उर्फ भूरा’ गिरफ्तार; भेजा गया जेल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामघाट थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामघाट थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में काफी समय से चकमा देकर फरार चल रहे एक शातिर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बिछाया गया जाल

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार के कड़े रुख के बाद जिले भर में अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन के कुशल निर्देशन और पुलिस क्षेत्राधिकारी डिबाई मधुप कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में रामघाट थाना पुलिस सक्रिय थी।

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शुक्ला को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि धारा 307 का एक पुराना वारंटी क्षेत्र में छिपा हुआ है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तुरंत टीम का गठन कर छापेमारी के निर्देश दिए।

घेराबंदी कर दबोचा गया शामली का शातिर आरोपी

थाना प्रभारी के निर्देश पर उपनिरीक्षक आसाराम और कांस्टेबल विवेक प्रताप सिंह ने मुखबिर के बताए स्थान पर मुस्तैदी दिखाई। पुलिस टीम ने सटीक रणनीति के तहत घेराबंदी करते हुए आरोपी को मौके से ही दबोच लिया, जिससे उसे संभलने का मौका भी नहीं मिला।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

तालिब उर्फ भूरा (उम्र 35 वर्ष) पुत्र कामिल निवासी मोहल्ला नई बस्ती, कांधला, जनपद शामली

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी तालिब उर्फ भूरा के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास (धारा 307) का संगीन मामला दर्ज था। वह लंबे समय से कोर्ट की तारीखों पर हाजिर नहीं हो रहा था, जिसके बाद माननीय न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

पुलिस का कहना की न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में वांछित अभियुक्त तालिब उर्फ भूरा को शामली से आकर यहाँ छिपने के दौरान गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। रामघाट क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून को ठेंगा दिखाने वाले अपराधियों के खिलाफ इस तरह का सख्त अभियान आगे भी पूरी कड़ाई से जारी रहेगा।

इस शातिर वारंटी की गिरफ्तारी से पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि अपराधी चाहे जितना भी शातिर हो या किसी दूसरे जिले का हो, बुलंदशहर पुलिस की नजरों से बच नहीं सकता। स्थानीय जनता ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।\

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.