रामघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धारा 307 का वांछित वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत रामघाट थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत रामघाट थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास धारा 307 के मामले में काफी समय से फरार चल रहे एक वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

प्राप्त विवरण के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन के कुशल निर्देशन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) डिबाई मधुप कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में रामघाट थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शुक्ला ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक (एसआई) आसाराम और कांस्टेबल विवेक प्रताप सिंह ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान 35 वर्षीय तालिब उर्फ भूरा पुत्र कामिल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मोहल्ला नई बस्ती, कांधला, जनपद शामली का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी धारा 307 के तहत एक मामले में वांछित चल रहा था और अदालत से उसके खिलाफ वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वालों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.