लखीमपुर खीरी में मानवता शर्मसार: खिलौने का लालच देकर सगे फूफा ने 6 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के जनपद के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सगे फूफा ने अपनी ही 6 वर्षीय भांजी को हवस का शिकार बना डाला।


लखीमपुर खीरी जनपद के जनपद के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सगे फूफा ने अपनी ही 6 वर्षीय भांजी को हवस का शिकार बना डाला। आरोपी ने मासूम बच्ची को खिलौने का लालच दिया और उसे सुनसान झाड़ियों में ले जाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर जब उसकी मां ने शोर मचाया, तो आस-पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था और लोगों को धमका भी रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

मासूम बच्ची को लहूलुहान हालत में कोतवाली लाया गया, जहां से उसे तुरंत चिकित्सीय उपचार के लिए भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए। समाजवादी पार्टी के नेता कार्तिक तिवारी ने भी थाने पहुंचकर इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की।

प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र चौरसिया ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.