लखीमपुर खीरी में भीरा-कुकरा जंगल के पास सड़क पर टहलता दिखा टाइगर, राहगीरों ने बनाया वीडियो

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के भीरा वनरेंज क्षेत्र के भीरा-कुकरा जंगल के पास आबादी के नजदीक एक वयस्क टाइगर दिखने से इलाके में हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के भीरा वनरेंज क्षेत्र के भीरा-कुकरा जंगल के पास आबादी के नजदीक एक वयस्क टाइगर दिखने से इलाके में हड़कंप मच गया। बीती रात करीब 10 बजे गोला से एक धार्मिक अनुष्ठान से लौट रहे पलिया निवासी सतेंद्र कुमार और उनकी टीम की गाड़ी के सामने अचानक यह टाइगर आ गया।

सतेंद्र ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी रोक दी और काफी देर तक सड़क पर टहल रहे टाइगर का मोबाइल से वीडियो बना लिया, जिसके बाद वह शांति से जंगल की ओर चला गया। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और उन्होंने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि टीम को मौके पर भेजकर पगमार्क के आधार पर टाइगर की निगरानी की जा रही है, साथ ही ग्रामीणों से रात में अकेले बाहर न निकलने की अपील की गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.