बुलंदशहर: डिबाई में पुलिस का मानवीय चेहरा; बेलोन चौकी प्रभारी ने आवारा कुत्तों से बचाई बछड़े की जान, बजरंग दल ने पहुंचाया गौशाला

डिबाई

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र अंतर्गत बेलोन चौकी पुलिस की तत्परता और मानवीय चेहरे की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र अंतर्गत बेलोन चौकी पुलिस की तत्परता और मानवीय चेहरे की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। देर रात गश्त और चेकिंग के दौरान बेलोन चौकी प्रभारी ने आवारा कुत्तों के जानलेवा हमले से एक असहाय बछड़े को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बछड़े का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित गौशाला पहुंचाया।

आधी रात को गश्त के दौरान देवदूत बनी पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे की है। बेलोन चौकी प्रभारी सोनू शर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था के मद्देनजर रात्रि चेकिंग और गश्त पर थे। इसी दौरान चौकी के समीप उनकी नजर एक बछड़े पर पड़ी, जिसे दर्जनों आवारा कुत्तों ने घेर रखा था और उस पर जानलेवा हमला कर रहे थे।

बछड़े की जान खतरे में देख चौकी प्रभारी सोनू शर्मा ने बिना वक्त गंवाए तुरंत मोर्चा संभाला और मुस्तैदी दिखाते हुए आवारा कुत्तों को मौके से खदेड़ा। पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बछड़े को कुत्तों के चंगुल से सकुशल छुड़ाया।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया रेस्क्यू, पहुंचाया गौशाला

बछड़े को सुरक्षित करने के बाद बेलोन चौकी पुलिस ने इसकी सूचना तुरंत नरोरा के बजरंग दल कार्यकर्ताओं को दी। सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ता रात में ही मौके पर पहुंच गए।

कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले चोटिल बछड़े को प्राथमिक उपचार दिया और फिर उसे सुरक्षित वाहन में लादकर नरोरा स्थित श्री गौशाला पहुंचाया, जहाँ अब वह पूरी तरह सुरक्षित है और उसकी देखभाल की जा रही है।

पुलिस की संवेदनशीलता की क्षेत्र में तारीफ

आधी रात को मुस्तैदी दिखाकर एक बेजुबान की जान बचाने के लिए स्थानीय नागरिकों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों द्वारा बेलोन चौकी प्रभारी सोनू शर्मा और उनकी टीम की जमकर सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस का यह रूप समाज में सुरक्षा और विश्वास की भावना को और मजबूत करता है।

इस सराहनीय रेस्क्यू ऑपरेशन और सेवा कार्य के दौरान बजरंग दल के प्रमुख कार्यकर्ता निशात, डॉ. संजीव कुमार, नीसू कुमार, राहुल कुमार और डॉ. वरवीर सहित अन्य सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे और सेवा कार्य में हाथ बंटाया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.