लखीमपुर खीरी में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो मजदूरों को रौंदा, चचेरे भाइयों की मौत

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के पसगवां ब्लॉक क्षेत्र के बरवर-औरंगाबाद रोड पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे चचेरे भाइयों की जान चली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के पसगवां ब्लॉक क्षेत्र के बरवर-औरंगाबाद रोड पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे चचेरे भाइयों की जान चली गई। गोमती मोड़ के पास क्रेशर परिसर में वाहन पर कोयला लोड कर रहे दो मजदूरों को एक अनियंत्रित तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 28 वर्षीय हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दोनों मृतक रहेजनिया गांव के निवासी थे और मजदूरी कर परिवार पालते थे।

सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरिओम और संदीप अपने पीछे छोटे बच्चे और रोते-बिलखते परिवार छोड़ गए हैं, जिससे गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Voice Of News 24