बिजनौर की अक्षिता गर्ग ने पहले ही प्रयास में उत्तराखंड PCS परीक्षा में लहराया परचम, बनीं राज्य वित्त अधिकारी

बिजनौर

बिजनौर जनपद की होनहार बेटी अक्षिता गर्ग ने पहले ही प्रयास में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद की होनहार बेटी अक्षिता गर्ग ने पहले ही प्रयास में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें राज्य वित्त अधिकारी कैडर में पूरे प्रदेश में छठी रैंक हासिल हुई है। अक्षिता बिजनौर के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नवनीत गर्ग और नगर पालिका की पूर्व चेयरपर्सन डॉ. संगीता गर्ग की सुपुत्री हैं। उनकी इस स्वर्णिम सफलता से परिवार में जश्न का माहौल है।

शुरुआत से ही मेधावी रहीं अक्षिता ने सेंट मैरीज बिजनौर से 98% अंकों के साथ हाईस्कूल कर मंडल टॉप किया था। इसके बाद डीपीएस वसंतकुंज, दिल्ली से 12वीं (97.5%) और दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री ली।

अक्षिता ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों व माता-पिता के सहयोग को दिया है। वह पूर्व में यूपीएससी और यूपीपीएससी की परीक्षाएं भी दे चुकी हैं। उनका अंतिम लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है, जिसके लिए वह नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही अपनी तैयारी जारी रखेंगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.