रायबरेली: 251 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र और 620 कार्यकत्रियों को मिले स्मार्टफोन

रायबरेली

रायबरेली जनपद के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 251 नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र और 620 कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


रायबरेली जनपद के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 251 नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र और 620 कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। सिविल लाइंस स्थित एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय शामिल हुए।

योजना के तहत डलमऊ, दीनशाहगौरा, ऊंचाहार, जगतपुर और रोहनियां विकास खंड की महिलाओं को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की आधारशिला हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित इन योजनाओं के तहत कार्यकत्रियों को आधुनिक संसाधनों से जोड़ने का उद्देश्य विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और सुगमता लाना है।

उन्होंने बताया कि स्मार्टफोन के जरिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग, पोषण ट्रैकिंग और डेटा संकलन में तेजी आएगी। डिजिटल तकनीक से योजनाओं की गुणवत्ता सुधरेगी और लाभार्थियों तक समयबद्ध लाभ पहुंचेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता और जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24