DM का सीएचसी बछराऊं में औचक निरीक्षण: एंटी रेबीज और एंटी वेनम इंजेक्शन की उपलब्धता जांची, दिए सफाई के निर्देश

अमरोहा

अमरोहा जनपद के जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछराऊं का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अमरोहा जनपद के जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछराऊं का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, आईपीडी, लेबर रूम, फार्मेसी और एसटीईएमआई कक्ष का सघन निरीक्षण किया।

डीएम ने एसटीईएमआई कक्ष में तत्काल साफ-सफाई और बेडशीट बदलने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही गर्मी को देखते हुए वाटर कूलर में ओआरएस घोल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ से प्रसव के बाद दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. रंजना ने जिलाधिकारी को स्टाफ की कमी और जनरेटर खराब होने जैसी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर डीएम ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

इसके बाद डीएम ने सीएमएसडी स्टोर पहुंचकर दवाओं की उपलब्धता जांची। फार्मासिस्ट ने बताया कि सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में हैं। डीएम ने विशेष रूप से एंटी रेबीज और एंटी वेनम इंजेक्शनों की स्थिति देखी और उन्हें निर्धारित तापमान पर फ्रिज में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।

Voice Of News 24