पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि पर चौगामा में विचार गोष्ठी व हवन का आयोजन

बागपत

बड़ौत जनपद के तहसील क्षेत्र के चौगामा कान्हड़ गांव स्थित एक बैंकट हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बड़ौत जनपद के तहसील क्षेत्र के चौगामा कान्हड़ गांव स्थित एक बैंकट हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और यज्ञ-हवन का आयोजन हुआ। इसके बाद ‘विचार मंथन गोष्ठी’ आयोजित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी, भाजपा नेता व ईंट भट्टा निर्माता समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह राणा (निरपुड़ा) ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा का बेजोड़ उदाहरण है। उन्होंने राजनीति से ऊपर उठकर हमेशा किसानों, मजदूरों और कमजोर वर्गों के हितों की लड़ाई लड़ी। उनका उद्देश्य सत्ता पाना नहीं, बल्कि समाज के शोषितों को न्याय दिलाना था। ग्रामीण परिवेश से निकलकर देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने वाले चौधरी साहब के विचार आज भी नीति निर्माताओं के लिए प्रेरणादायक हैं।

धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता और एडवोकेट सुनील पवार के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में रालोद जिला उपाध्यक्ष आनंद चिल्लर, छपरौली चेयरमैन ऋषिपाल सिंह, विजेंद्र सिंह राणा, बृजपाल सिंह, हरपाल सिंह आर्य सहित चौगामा क्षेत्र के भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24