महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता: तांत्रिक की हत्या कर लाश छिपाने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद की कोतवाली पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए शातिर अभियुक्त राघवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद की कोतवाली पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए शातिर अभियुक्त राघवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से हत्या में इस्तेमाल लोहे का पाइप (आला-कत्ल) और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में की गई।

क्या है पूरा मामला?

गोरखपुर के सहजनवां का रहने वाला अभियुक्त राघवेंद्र सिंह, मृतक तांत्रिक रमाकांत चौहान से झाड़-फूंक कराता था। जनवरी 2025 में रमाकांत ने अभियुक्त से 2 लाख रुपये उधार मांगे थे, जिसे न देने पर दोनों में अनबन हो गई थी। इसके बाद फरवरी में शिवरात्रि के दिन राघवेंद्र के बेटे ऋषभ की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ज्योतिषियों और ओझाओं के कहने पर अभियुक्त को यकीन हो गया कि तांत्रिक रमाकांत ने तंत्र-मंत्र करके उसके बेटे की जान ली है।

साजिश के तहत दी दर्दनाक मौत

बेटे की मौत का बदला लेने के लिए राघवेंद्र ने 1 जून 2025 को रमाकांत को पूजा के बहाने अपनी कार में बैठाया और रास्ते में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। सहजनवां के पास सुनसान जगह पर कार रोककर राघवेंद्र ने लोहे की पाइप से सिर पर वार कर तांत्रिक की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बस्ती जिले के खड़ौवाजाट में सड़क किनारे छिपा दिया। मृतक की पत्नी बिजुला देवी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी को जेल भेज दिया है।

 

बुलंदशहर जनपद के उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को बुलंदशहर पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन की मजबूती और सरकार की pic.twitter.com/z6DH6rjIdS

Voice Of News 24