बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के गांव दानपुर में गुरुवार देर शाम आलू फार्म के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गांव दानपुर में गुरुवार देर शाम आलू फार्म के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को दानपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों की पहचान विवेक कुमार और मुकुल कुमार निवासी नंदगांव, जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
दौलतपुर चौकी प्रभारी इंद्रेश विक्रम सिंह ने बताया कि हादसे में घायल दोनों युवकों की हालत गंभीर थी, जिसके चलते चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
वहीं, दानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. नवल किशोर ने बताया कि विवेक कुमार की हालत अधिक गंभीर थी, जिसके चलते उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
मऊ में गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को कैंसर होने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर दो डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
https://t.co/W5sirNSLeP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2026


















