बलिया

बलिया संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार राय के निर्देश पर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को विभिन्न विद्यालयों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार राय के निर्देश पर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को विभिन्न विद्यालयों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यात्रीकर अधिकारी अरविंद कुमार जैसल ने रेवती व सहतवार क्षेत्र के स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी और उन्हें नियमों के पालन की शपथ दिलाई। साथ ही यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अवैध टेंपो स्टैंड हटाने की कार्रवाई भी की गई।
विद्यार्थियों को नियमों के पालन की शपथ, हेलमेट व सीट बेल्ट पर जोर
यात्रीकर अधिकारी अरविंद कुमार जैसल ने समोसी विद्यापीठ (रेवती) और लिटिल स्टार विद्यालय (सहतवार) में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई और बताया गया कि सड़क पर चलते समय सावधानी बरतना व नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। बच्चों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा सड़क सुरक्षा के नियमों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
सहतवार व बांसडीह में अवैध टेंपो स्टैंड पर कार्रवाई
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सहतवार और बांसडीह क्षेत्र में पुलिस के सहयोग से अवैध टेंपो स्टैंड हटवाए गए। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़कों से अतिक्रमण हटाना और अनावश्यक जाम की समस्या को कम करना है। यात्रीकर अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा अभियान में प्रशासन का सहयोग करें।
मऊ में गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को कैंसर होने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर दो डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
https://t.co/W5sirNSLeP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2026



















