बलिया

बलिया माली विकास कल्याण सेवा समिति की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 3 जनवरी 2027 को माता सावित्रीबाई फुले की जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाने को लेकर विशेष चर्चा और निर्णय लिया गया।

बलिया माली विकास कल्याण सेवा समिति की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 3 जनवरी 2027 को माता सावित्रीबाई फुले की जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाने को लेकर विशेष चर्चा और निर्णय लिया गया। जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों के आयोजन के साथ समाज के लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
तैयारियों को लेकर दिए सुझाव, सौंपी गईं जिम्मेदारियां
बैठक के दौरान समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने माता सावित्रीबाई फुले जयंती की रूपरेखा व तैयारियों को लेकर अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों व सदस्यों के बीच अलग-अलग जिम्मेदारियां भी तय की गईं।
समिति के पदाधिकारी व सदस्य रहे मौजूद
इस समीक्षा बैठक में समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र माली, संस्थापक प्रमोद माली, संरक्षक कन्हैया माली, धर्मात्मा माली, प्रशांत माली, अखिलेश माली, मुन्ना माली और नवल जी माली सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
मऊ में गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को कैंसर होने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर दो डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
https://t.co/W5sirNSLeP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2026


















