बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डीपीबीएस कॉलेज में बुधवार को प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह की अध्यक्षता में महाविद्यालय द्वारा प्रकाशित पुस्तक “एनवायरमेंट चेंज एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट” का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डीपीबीएस कॉलेज में बुधवार को प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह की अध्यक्षता में महाविद्यालय द्वारा प्रकाशित पुस्तक “एनवायरमेंट चेंज एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट” का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इस ज्ञानवर्धक पुस्तक के संपादक प्रोफेसर जी.के. सिंह, प्रोफेसर पी.के. त्यागी और डॉ. तरुण श्रीवास्तव हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और पुस्तक विमोचन के साथ हुआ। इस विशेष अवसर पर एल.डी.ए.वी. एवं जे.वी.एम. प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रखर गर्ग का महाविद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण परिवर्तन और सतत विकास वैश्विक चिंतन के सबसे प्रमुख विषय हैं। यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी।
मुख्य अतिथि प्रखर गर्ग ने कॉलेज के शैक्षिक व शोधपरक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। इस दौरान जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव सक्सेना और कुलसचिव संजय अग्रवाल समेत समस्त शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
बुलंदशहर जनपद के उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को बुलंदशहर पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन की मजबूती और सरकार की pic.twitter.com/z6DH6rjIdS






















