अनूपशहर: 50 लाख के पार्क निर्माण में घटिया सामग्री की शिकायत, ईंटों के सैंपल जांच के लिए मेरठ भेजे

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के बाबा मस्तराम घाट के सामने नगर पालिका परिषद द्वारा 50 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे पार्क में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मामला गरमा गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के बाबा मस्तराम घाट के सामने नगर पालिका परिषद द्वारा 50 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे पार्क में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मामला गरमा गया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मंडल अध्यक्ष व जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने पार्क की चारदीवारी में पीली ईंटों और निम्न स्तरीय सामग्री लगाने की शिकायत की थी।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने बुधवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शिकायतकर्ता ज्ञानेंद्र सिंह राघव, नगर पालिका के जेई व निर्माण प्रभारी संजय यादव और संबंधित ठेकेदार की मौजूदगी में दीवार से ईंटें निकलवाई गईं। इन ईंटों के सैंपल को सील कर जांच के लिए लैब (मेरठ) भेज दिया गया है।

शिकायतकर्ता ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि लैब रिपोर्ट आने से 50 लाख रुपये के इस प्रोजेक्ट में ठेकेदार द्वारा किए गए घोटाले का सच सबके सामने आ जाएगा। वहीं, अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने स्पष्ट किया कि ईंटों की सैंपल रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

बुलंदशहर जनपद के उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को बुलंदशहर पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन की मजबूती और सरकार की pic.twitter.com/z6DH6rjIdS

— Voice of News