सरस्वती विद्या मंदिर शिकारपुर में ‘मिशन शक्ति’ कार्यशाला,छात्राओं को दिया गया साइबर अपराध से बचाव का गुरू मंत्र 

शिकारपुर (बुलंदशहर)

जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर के सरस्वती विद्या मंदिर में ‘मिशन शक्ति’ कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव हेतु कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

शासन के आदेश पर चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी शशांक श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।

साइबर थाना शिकारपुर के निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार ने महिला पुलिस टीम के साथ कॉलेज की सैकड़ों छात्राओं व शिक्षिकाओं को सुरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 पर कॉल करें। महिलाओं से छेड़छाड़ व उत्पीड़न की शिकायत के लिए वीमेन पावर लाइन 1090, एम्बुलेंस के लिए 102 और सड़क दुर्घटना में 108 नंबर पर कॉल करने से तुरंत सहायता मिलती है।

निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार ने साइबर अपराध से बचाव पर जोर देते हुए कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP-किसी से शेयर न करें, सोशल मीडिया पर निजी फोटो-वीडियो सोच-समझकर डालें। साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

क्षेत्राधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए ‘मिशन शक्ति’ के तहत लगातार अभियान चला रही है। बालिकाएं बिना डरे पढ़ाई करें और किसी भी समस्या पर बेझिझक पुलिस को सूचना दें।

इस अवसर पर क्राइम निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार, महिला पुलिस टीम, कॉलेज की प्रधानाचार्या, शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.