महराजगंज: सिन्दुरिया पुलिस का वारंटियों पर कड़ा प्रहार; तीन अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

सिन्दुरिया/बागापार

महराजगंज जनपद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में सिन्दुरिया पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में सिन्दुरिया पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने न्यायालय से निर्गत वारंट के अनुपालन में कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

लक्ष्मीपुर एकडंगा से एक अभियुक्त गिरफ्तार

पहली कार्रवाई में उप-निरीक्षक अमित रंजन सिंह ने अपनी टीम के साथ ग्राम न्यायालय निचलौल से निर्गत मु0नं0 1679/2018 (धारा 323/504 भादवि) से संबंधित वारंटी को दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त: हरिओम पुत्र बेलास, निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर एकडंगा, थाना सिन्दुरिया।पुलिस ने आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।जितेन्द्र पुत्र सवारे (उम्र लगभग 32 वर्ष),संवारे पुत्र रामप्रीत (उम्र लगभग 50 वर्ष) दोनों अभियुक्त ग्राम मिठौरा (टोला हरतोड़वा), थाना सिन्दुरिया के निवासी हैं।

मिठौरा से दो वारंटी पुलिस की गिरफ्त में

इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई उप-निरीक्षक आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (प्रवर खण्ड) द्वारा निर्गत मु0नं0 3188/2017 (धारा 323/504/506/375 भादवि) के मामले में फरार चल रहे दो वारंटियों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.