महराजगंज: कैश की किल्लत से हाहाकार, अधिकांश एटीएम पड़े ‘ड्राई’

महराजगंज

महराजगंज जनपद में इन दिनों नकदी का गंभीर संकट गहरा गया है। नगर के अधिकांश बैंकों के एटीएम शोपीस बनकर रह गए हैं, जिससे शादी-विवाह के इस मौसम में आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में इन दिनों नकदी का गंभीर संकट गहरा गया है। नगर के अधिकांश बैंकों के एटीएम शोपीस बनकर रह गए हैं, जिससे शादी-विवाह के इस मौसम में आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से पर्याप्त कैश न मिलने के कारण बैंकों की चेस्ट ब्रांच भी असहाय नजर आ रही हैं।

शादी के सीजन में बढ़ी मुसीबत

सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक और एचडीएफसी सहित दो दर्जन से अधिक एटीएम खाली मिले। जिन इक्का-दुक्का मशीनों में सुबह कुछ कैश था भी, वह दोपहर होते-होते समाप्त हो गया। नकदी की कमी के कारण लोगों को बैंक की मुख्य शाखाओं में लंबी लाइनों में लगने को मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या बुजुर्गों और उन परिवारों को हो रही है, जिनके यहां वैवाहिक कार्यक्रम हैं।

RBI से नहीं मिल रही पर्याप्त नकदी

बैंकिंग सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में नकदी की मांग में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, लेकिन उस अनुपात में आरबीआई से कैश की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कुछ जानकार अन्य राज्यों में चल रहे चुनावी माहौल को भी इस नकदी संकट की एक बड़ी वजह मान रहे हैं। जिले की मुख्य चेस्ट ब्रांच होने के बावजूद एसबीआई के पास भी अन्य बैंकों को देने के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध नहीं है।

अधिकारियों का क्या है कहना

भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक अमित अग्रवाल ने बताया कि ऊपर से ही कैश की आवक कम होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि जैसे ही हेड ऑफिस या आरबीआई से नकदी प्राप्त होगी, तत्काल सभी एटीएम को सक्रिय कर स्थिति सामान्य कर दी जाएगी। फिलहाल, लोग नकदी के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम के चक्कर काटने को विवश हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.