महराजगंज: रतनपुर गांव में निकला 6 फीट लंबा मादा कोबरा, साथ में मिले 7 अंडे; ग्रामीणों में दहशत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील अंतर्गत ग्राम रतनपुर के टोला गोमतीडीह में उस समय हड़कंप मच गया, जब रिहायशी इलाके में करीब 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील अंतर्गत ग्राम रतनपुर के टोला गोमतीडीह में उस समय हड़कंप मच गया, जब रिहायशी इलाके में करीब 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया। दहशत तब और बढ़ गई जब मौके पर कोबरा के साथ उसके 6 से 7 अंडे भी बरामद हुए।

ग्रामीणों में बना खौफ का माहौल

सांप और अंडे मिलने की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई, जिससे बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने एहतियात के तौर पर बच्चों को घरों के भीतर बंद कर दिया। स्थानीय निवासियों को अंदेशा है कि इतनी बड़ी संख्या में अंडे मिलने का मतलब है कि आसपास और भी सांप हो सकते हैं।

रेस्क्यू टीम ने पाया काबू

सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद मादा कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ा और उसे दूर घने जंगल में रेस्क्यू कर दिया। इसके बाद ही गांव वालों ने राहत की सांस ली।

सतर्कता की अपील

विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी और बारिश के मौसम में सांप ठंडे और सुरक्षित स्थानों की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी जहरीले जीव को स्वयं पकड़ने का जोखिम न उठाएं और तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.