अनूपशहर: हवन और विशाल भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के परशुराम धाम में बीते 23 जुलाई 2026 से चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का गुरुवार को विधि-विधान से हवन और विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के परशुराम धाम में बीते 23 जुलाई 2026 से चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का गुरुवार को विधि-विधान से हवन और विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में श्रद्धालुओं और संतों ने शिरकत कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

हवन के साथ दी गई पूर्णाहूति

कथा के अंतिम दिन यजमान परिवार—अखिल पाठक, रमेश चंद्र पाठक और उमा पाठक सहित परिजनों ने कथावाचक परम श्रद्धेय व्यास श्री तपेश भारद्वाज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुतियां दीं। कथावाचक ने भागवत महापुराण के सार को समझाते हुए भक्ति और सद्मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

विख्यात संतों का रहा जमावड़ा

इस नौ दिवसीय कथा महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रख्यात संतों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें मुख्य रूप से:

बांके बिहारी मंदिर के मुख्य महंत विलास चंद्र गोस्वामी

राधारानी के मुख्य सेवादार भगवत दास गोस्वामी

इंटरनेशनल कथा वाचक दयाल जी महाराज

बरसाने वाले हेमंत गोस्वामी

स्वामी शिव चैतन्य महाराज और स्वामी डॉ. अग्नि

भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

हवन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें अनूपशहर और आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के नगर अध्यक्ष नीरज शर्मा, पवित्र कौशिक, मुनेश शर्मा, महेश चंद शर्मा, विवेक गोयल, निशांत शर्मा और अंकुर रस्तोगी एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर पाठक परिवार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.