बुलंदशहर: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला कथित संपादक और उसकी पत्नी गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के जालसाजों और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छतारी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जालसाजों और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छतारी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पत्रकारिता की आड़ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले एक कथित संपादक और उसकी पत्नी को हापुड़ से गिरफ्तार किया है।

पत्रकारिता की आड़ में धोखाधड़ी का खेल

गिरफ्तार अभियुक्त बबलू सक्सेना खुद को ‘खबरों की विशेषता’ नामक समाचार पत्र का संपादक बताता था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वह और उसकी पत्नी बरखा सक्सेना भोले-भाले लोगों को सरकारी और निजी विभागों में नौकरी लगवाने का लालच देकर उनसे मोटी रकम वसूलते थे। अभियुक्त मूल रूप से एटा का रहने वाला है और वर्तमान में हापुड़ के पिलखुआ में रह रहा था।

हापुड़ में भी दर्ज हैं कई मुकदमे

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के आदेश और एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह की टीम ने पिलखुआ (हापुड़) से दोनों को दबोचा। पुलिस के अनुसार, इन दोनों के खिलाफ हापुड़ के विभिन्न थानों में पहले से ही जालसाजी और धोखाधड़ी के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

न्यायालय में पेशी के बाद जेल रवाना

पुलिस टीम, जिसमें चौकी प्रभारी कपिल कुमार, कांस्टेबल रोहित, शिवम और महिला आरक्षी शगुन शामिल रहे, ने दोनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूरी की। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इनके शिकार हुए अन्य पीड़ितों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इस गिरफ्तारी से फर्जी पत्रकारों और ठगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.