बलरामपुर: एसपी विकास कुमार का औचक निरीक्षण, रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को परखा

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बुधवार की देर रात सर्किल नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बुधवार की देर रात सर्किल नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ड्यूटी प्वॉइंट्स और पिकेट्स पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता जांची।

मुस्तैदी और गश्त पर जोर

निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि रात्रिकालीन गश्त के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। एसपी ने पुलिसकर्मियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रभावी पेट्रोलिंग से ही अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

अवांछनीय तत्वों पर नजर

पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि रात्रि में अवांछनीय गतिविधियों को रोकने के लिए पिकेट पॉइंट्स पर चेकिंग तेज की जाए। इस दौरान उन्होंने तैनात कर्मियों की समस्याओं को भी सुना और उन्हें पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने के लिए प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के समय संबंधित थानों के प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसपी की इस सक्रियता से पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.