महराजगंज/धानी
प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, इसे एक बार फिर साबित कर दिखाया है धानी ब्लॉक के ग्राम सभा धीवपीड़ की एक होनहार बेटी ने।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, इसे एक बार फिर साबित कर दिखाया है धानी ब्लॉक के ग्राम सभा धीवपीड़ की एक होनहार बेटी ने। धीवपीड़ के प्रधान प्रतिनिधि अयोध्या सहानी की सुपुत्री ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की है।
विद्यालय में प्राप्त किया सर्वोच्च स्थान
छात्रा ने गोरखपुर जनपद के घघवा चौराहे पर स्थित वी.के. पब्लिक स्कूल में शिक्षा प्राप्त करते हुए कक्षा 10वीं में 82.16% अंक प्राप्त किए हैं। खास बात यह है कि वह अपने विद्यालय में सबसे ज्यादा नंबर लाने वाली छात्रा बनी है। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों में भी भारी हर्ष का माहौल है।
माता-पिता और क्षेत्र का बढ़ाया मान
प्रधान प्रतिनिधि अयोध्या सहानी ने अपनी बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उसकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। इस सफलता की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों का इस तरह आगे बढ़ना समाज के लिए प्रेरणादायक है।
UP Board Result: यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित; कशिश और अंशिका ने 10वीं में तो सिखा वर्मा ने 12वीं में किया टॉप pic.twitter.com/puI3YiE71c
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 23, 2026























