बलरामपुर: गैसड़ी पुलिस ने घरेलू विवाद के बाद घर से निकली महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया

गैसड़ी

बलरामपुर जनपद की थाना कोतवाली गैसड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिवार से मिलाने में सफलता प्राप्त की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद की थाना कोतवाली गैसड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिवार से मिलाने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस की इस मानवीय पहल और सूझबूझ से एक घर फिर से बस गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को ग्राम बकौली डालपुर निवासी प्रमोद कुमार ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी 22 वर्षीय पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ‘मिशन शक्ति’ प्रभारी उप-निरीक्षक नवनीत सिंह और उनकी टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की।

पुलिस टीम ने आसपास के गांवों में फोटो दिखाकर पूछताछ की, जिसके बाद महिला को ग्राम बकौली में एक बिल्डिंग मटेरियल स्टोर के पीछे से सकुशल बरामद कर लिया गया। थाने के मिशन शक्ति केंद्र में महिला आरक्षी प्रभा सिंह द्वारा महिला की काउंसलिंग की गई। बातचीत में सामने आया कि 14 अप्रैल की रात पति और सास से हुई कहासुनी से नाराज होकर वह घर से निकल गई थीं।

पुलिस ने पति और उनकी माता को थाने बुलाकर दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई। आपसी सहमति और भविष्य में विवाद न करने के आश्वासन के बाद, महिला ने अपने पति के साथ जाने की इच्छा जताई। महिला के बालिग होने और उनकी सहमति के आधार पर पुलिस ने उन्हें उनके पति के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस की इस तत्परता और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.