बलरामपुर: कलेक्ट्रेट में ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आज बुधवार को नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आज बुधवार को नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी द्वारा किया गया। इस गरिमापूर्ण अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सब इंस्पेक्टर आकांक्षा तिवारी ने महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112 (आपातकालीन), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर अपराध) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को किसी भी विषम परिस्थिति में निडर होकर इन सेवाओं का उपयोग करने का आह्वान किया।

शिक्षा एवं कल्याण: श्रीमती कविता पाल (महिला कल्याण विभाग) और श्रीमती ज्योत्सना मिश्रा (शिक्षा विभाग) ने शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया।

रोजगार श्रीमती प्रियंवदा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे समूह से जुड़कर महिलाएं नेतृत्वकारी भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मेरी कहानी मेरी जुबानी सत्र रहा। इसमें सरस्वती स्वयं सहायता समूह की पूनम ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि किस तरह समूह से जुड़कर उन्होंने संघर्षों को मात दी और आर्थिक रूप से सशक्त बनीं। उनके अनुभवों ने वहां उपस्थित अन्य महिलाओं में नया आत्मविश्वास जगाया।

अधिकारियों ने अंत में जोर देते हुए कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। कार्यक्रम में सीओ सिटी श्रीमती ज्योति श्री, उपायुक्त मनरेगा व जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.