सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी एन ने बांसी गेहूँ क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण, समय से भुगतान के दिए निर्देश

बांसी

सिद्धार्थनगर जनपद में किसानों को उनकी उपज का उचित लाभ दिलाने और सरकारी खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर, शिव शरणप्पा जी एन ने आज बुधवार को बांसी स्थित गेहूँ क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में किसानों को उनकी उपज का उचित लाभ दिलाने और सरकारी खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर, शिव शरणप्पा जी एन ने आज बुधवार को बांसी स्थित गेहूँ क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र पर गेहूँ की आवक और तौल व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और केंद्र प्रभारी को सख्त निर्देश दिए कि किसानों से गेहूँ क्रय करने में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए। साथ ही, उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि फसल खरीद के बाद किसानों का भुगतान निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी मंशा के अनुरूप किसानों को केंद्र पर सभी बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान केंद्र पर मौजूद किसानों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.