सिद्धार्थनगर: क्षेत्राधिकारी बांसी ने थाना जोगिया उदयपुर का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए यक्ष ऐप के कड़े निर्देश

जोगिया

सिद्धार्थनगर जनपद पुलिस प्रशासन को आधुनिक और अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह ने आज बुधवार को थाना कोतवाली जोगिया उदयपुर का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद पुलिस प्रशासन को आधुनिक और अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह ने आज बुधवार को थाना कोतवाली जोगिया उदयपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष अभय सिंह और अन्य उप-निरीक्षकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

सीओ बांसी ने विशेष रूप से साइबर अपराधों की गुणवत्तापूर्ण विवेचना और ‘यक्ष ऐप’ (Yaksh App) के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि बीट कर्मियों के लिए ऐप में ‘बीट सूचना Icon’ उपलब्ध कराया गया है। गोष्ठी के दौरान बीट कर्मियों को सूचना फीड करने की 17 श्रेणियों और उनकी गंभीरता के स्तर के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही चौकी व हल्का प्रभारियों को इन सूचनाओं पर की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के पश्चात क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल के साथ कस्बा जोगिया उदयपुर में पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई और आमजनमानस से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.