सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ द्वितीय चरण के तहत थाना कपिलवस्तु पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ द्वितीय चरण के तहत थाना कपिलवस्तु पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में यह कार्यक्रम ग्राम बजहां बाजार में आयोजित किया गया।
योजनाओं और सुरक्षा की दी जानकारी
थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे—प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ और महिला सम्मान कोष के बारे में भी जागरूक किया गया।
हेल्पलाइन नंबरों के प्रति सजगता
एंटी रोमियो अभियान और साइबर सुरक्षा पर चर्चा करते हुए पुलिस टीम ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों 112 पुलिस, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1930 साइबर अपराध और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के महत्व को समझाया। थानाध्यक्ष ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी विषम परिस्थिति में इन नंबरों का निडर होकर उपयोग करें।
इस अभियान में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक रवींद्र नाथ यादव और महिला आरक्षी सुषमा वर्मा शामिल रहीं। पुलिस की इस पहल से ग्रामीण महिलाओं में सुरक्षा के प्रति नया विश्वास जगा है।
बहराइच: थाने में विषैला पदार्थ खाकर पहुंचा युवक, पुलिस ने आनन-फानन में अस्पताल में कराया भर्ती@Uppolice @bahraichpolice https://t.co/32Xh7IU7DQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 11, 2026






















