सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद एक साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद एक साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना खेसरहा और जनपद साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित व्यक्ति के खाते से गलत ट्रांजेक्शन के जरिए निकले ₹2,00,000/- दो लाख रुपये सकुशल वापस करा दिए हैं।
गलत ट्रांजेक्शन बना था मुसीबत
जानकारी के अनुसार, खेसरहा जनपद के बौड़िहार निवासी श्यामसुन्दर पाण्डेय ने एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 30.03.2026 को NEFT के माध्यम से धनराशि भेजते समय खाता संख्या गलत दर्ज हो गई थी। इस तकनीकी त्रुटि के कारण उनके ₹2 लाख किसी अन्य खाते में चले गए थे।
पुलिस टीम की तत्परता आई काम
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लिया। प्रभारी साइबर सेल उ.नि. राघवेन्द्र प्रताप यादव और उनकी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बैंक से समन्वय स्थापित किया और पीड़ित की पूरी धनराशि उनके मूल खाते में वापस करा दी।
अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर आवेदक श्यामसुन्दर पाण्डेय ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
सराहनीय कार्य करने वाली टीम
इस सफल रिकवरी में निम्नलिखित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मुख्य भूमिका रही
बहराइच: थाने में विषैला पदार्थ खाकर पहुंचा युवक, पुलिस ने आनन-फानन में अस्पताल में कराया भर्ती@Uppolice @bahraichpolice https://t.co/32Xh7IU7DQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 11, 2026






















