बस्ती: ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, एयरबैग ने बचाई पिता-पुत्र की जान

बस्ती

बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर ककुआ रावत गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। गनीमत यह रही कि समय पर कार के एयरबैग खुल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कार सवार सुरक्षित बच गए।

]
जानकारी के अनुसार बताते चले की कार लखनऊ से गोरखपुर की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के वक्त कार में पिता और पुत्र सवार थे। टक्कर होते ही कार के एयरबैग खुल गए, जिसकी वजह से दोनों को गंभीर चोटें नहीं आईं और वे बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया और हाईवे पर बाधित हुए यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया। दोनों यात्रियों के सुरक्षित होने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि हाईवे पर गति सीमा का पालन करें ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

 

Voice Of News 24