वाराणसी मंडल: छपरा-थावे रेलखण्ड पर सघन टिकट जांच, पकड़े गए 103 यात्री बिना टिकट

ब्यूरो रिपोर्ट

रेल नियमों के उल्लंघन और बिना टिकट यात्रा करने वालों के विरुद्ध वाराणसी मंडल ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रेल नियमों के उल्लंघन और बिना टिकट यात्रा करने वालों के विरुद्ध वाराणसी मंडल ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में आज बुधवा को छपरा कचहरी-थावे-मशरख रेल खण्ड पर व्यापक टिकट जांच अभियान चलाया गया।

जांच टीम ने वाराणसी मंडल के छपरा, सिवान, जलालपुर, थावे और मशरख स्टेशनों को आधार बनाकर विभिन्न सवारी गाड़ियों में सघन चेकिंग की। इस दौरान विशेष रूप से

गाड़ी संख्या 75103: छपरा-थावे डेमू

गाड़ी संख्या 75105: थावे-नकहा जंगल डेमू

गाड़ी संख्या 55036: गोरखपुर-सिवान सवारी गाड़ी

गाड़ी संख्या 55109: थावे-मशरख-छपरा कचहरी सवारी गाड़ी

सहित कई ट्रेनों में किलाबंदी कर यात्रियों के टिकटों की जांच की गई।

इस अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (थावे) विशाल कुमार सिंह और मुख्य टिकट निरीक्षक सईद अख्तर के नेतृत्व में 08 टिकट जांच कर्मियों और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की टीम ने कार्रवाई की।

कुल 103 यात्री बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ पकड़े गए।

इनसे जुर्माने के रूप में 27,850 रुपये का रेल राजस्व वसूला गया।

रेलवे की इस सख्त कार्रवाई का असर स्टेशनों पर भी देखने को मिला। सघन जांच की खबर फैलते ही रेल खण्ड के विभिन्न स्टेशनों पर टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा उचित यात्रा टिकट लेकर ही सफर करें और रेल नियमों का पालन करें। उन्होंने यात्रियों से ट्रेनों और स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने का भी अनुरोध किया है।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.