दिल्ली

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत युधिष्ठिर सेतु पर 17 और 18 नवंबर की दरम्यानी रात एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार और ऑटो-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत युधिष्ठिर सेतु पर 17 और 18 नवंबर की दरम्यानी रात एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार और ऑटो-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में कुल आठ लोग घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान दो घायलों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले में गैर-इरादतन हत्या की धारा जोड़ते हुए फरार चालक की तलाश तेज कर दी है।
कैसे हुआ हादसा और क्या हुई कार्रवाई?
पुलिस के अनुसार, 17-18 नवंबर की रात युधिष्ठिर सेतु पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और ऑटो-रिक्शा के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में 8 लोग जख्मी हुए थे। प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125A के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
इलाज के दौरान दो की मौत, धारा 105 जोड़ी गई
अस्पताल में उपचाराधीन घायलों में से दो लोगों की मौत होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर में BNS की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) भी जोड़ दी है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस आरोपी फॉर्च्यूनर चालक को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश और जांच कर रही है।
जौनपुर में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से कुचलने का आरोप, महिला समेत 2 की मौत, 7 घायल
https://t.co/gRTV2PIYzl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2026



















