मऊ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार: पैर में लगी गोली, तमंचा व कारतूस बरामद

मऊ

मऊ जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार देर रात रामपुर चकिया के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार देर रात रामपुर चकिया के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश सफीउद्दीन उर्फ छोटू घायल हो गया, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुई मुठभेड़ और क्या हुआ बरामद?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात रामपुर चकिया के पास चेकिंग और घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम का सामना शातिर अपराधी सफीउद्दीन उर्फ छोटू से हो गया। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग करने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और वह मौके पर गिर पड़ा।

तमंचा, नकदी और मोबाइल जब्त

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह कई मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की छानबीन करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.