बिहार

अररिया बिहार जिले के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र में अररिया-सिकटी मार्ग पर बीड़ी पुल के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तिलक समारोह से लौट रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे मरिया नहर में जा गिरी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

अररिया बिहार जिले के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र में अररिया-सिकटी मार्ग पर बीड़ी पुल के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तिलक समारोह से लौट रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे मरिया नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार 7 लोगों में से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। सभी लोग सुपौल जिले के थुमहा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। एक साथ 6 लोगों की मौत से गांव और शादी वाले घर में मातम पसर गया है।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार लोग सिकटी के भपटिया में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होकर देर रात वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बीड़ी पुल के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार रेलिंग तोड़ते हुए नहर में समा गई। हादसा इतना भीषण था कि सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिल सका।
जेसीबी से निकाली गई कार, ग्रामीणों ने की मदद
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस के पहुंचने से पहले ही बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से नहर में डूबी स्कॉर्पियो को बांधा। बाद में पुलिस टीम के पहुंचने पर जेसीबी की सहायता से वाहन को बाहर निकाला गया। कार बाहर आने के बाद भीतर फंसे लोगों को निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल का उपचार जारी है।
मृतकों में चार नाबालिग शामिल
मृतकों की पहचान सुपौल जिले के थुमहा गांव निवासी कुंदन यादव (28), मुन्ना कुमार (22), आदित्य (20), यश कुमार (16), आर्यन (15) और सौरभ (15) के रूप में हुई है। इस हादसे में चार नाबालिगों की जान जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जौनपुर में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से कुचलने का आरोप, महिला समेत 2 की मौत, 7 घायल
https://t.co/gRTV2PIYzl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2026



















