सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकनिया गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक और उसके पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकनिया गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक और उसके पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने में 10 दिन का समय लगा और आरोपी के पिता ने जान से मारने की धमकी भी दी।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, चौकनिया गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री को गांव का ही आरिफ बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़ित का आरोप है कि जब इस संबंध में विरोध या शिकायत की बात कही गई तो आरिफ के पिता चिंकू ने जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस जांच और कार्रवाई
घटना के करीब 10 दिन बाद दी गई शिकायत के आधार पर डुमरियागंज थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी युवक और उसके पिता के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस टीम किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, साथ ही पूरे प्रकरण की छानबीन की जा रही है।
जौनपुर में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से कुचलने का आरोप, महिला समेत 2 की मौत, 7 घायल
https://t.co/gRTV2PIYzl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2026


















