मऊ

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि गोदाम में रखा सारा सामान इसकी चपेट में आ गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि गोदाम में रखा सारा सामान इसकी चपेट में आ गया। इस अगलगी की घटना में गोदाम में खड़ा एक ई-रिक्शा, एक मैजिक वाहन और भारी मात्रा में प्लास्टिक कबाड़ जलकर पूरी तरह खाक हो गया।
15 से 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम संचालक राजीव जायसवाल के मुताबिक, इस भीषण आग में वाहनों और कबाड़ के जलने से उन्हें करीब 15 से 20 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल, आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा रहा है।
मऊ में गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को कैंसर होने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर दो डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
https://t.co/W5sirNSLeP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2026


















