बुलंदशहर: अंबेडकर जयंती को लेकर खुर्जा में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील

खुर्जा

बुलंदशहर जनपद में आगामी अंबेडकर जयंती के पावन पर्व को जनपद में शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में आगामी अंबेडकर जयंती के पावन पर्व को जनपद में शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बुधवार, 08 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार, थाना खुर्जा नगर परिसर में क्षेत्राधिकारी (CO) शोभित कुमार की अध्यक्षता में ‘पीस कमेटी’ शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में क्षेत्र के सभी वर्गों के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और अंबेडकर जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा व अन्य कार्यक्रमों के आयोजकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखते हुए त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना रहा।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार ने आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि

त्यौहार को पूरी तरह से पारंपरिक रूप से मनाया जाए।

किसी भी स्थिति में नई परंपरा की शुरुआत न की जाए।

डीजे और जुलूस के दौरान निर्धारित नियमों और रूट का पालन अनिवार्य रूप से हो।

अधिकारियों ने अपील की कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट न डाले। मिलजुलकर त्यौहार मनाकर आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करें। बैठक में मौजूद सभी गणमान्य लोगों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने का पुरजोर आश्वासन दिया।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक खुर्जा नगर सहित अन्य पुलिस कर्मी और क्षेत्र के प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24