गोरखपुर : दरोगा बनकर रिटायर्ड रेलकर्मी से छीना पैसों से भरा बैग, हरकत में आई पुलिस,कर लिया गिरफ्तार

गोरखपुर

जनपद गोरखपुर में गुमराह कर पैसे छीनने का मामला सामने आते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

गोरखपुर जनपद के कैंट इलाके के जीएम आफिस के पास दरोगा बनकर रिटायर रेलकर्मी से रुपयों से भरा बैग छीनने के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी नगर निगम में सफाईकर्मी है। आरोपी के पास से बैग और उसमें रखा 20 हजार रुपया पुलिस ने बरामद कर लिया।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, पकड़े जाने के बाद आरोपी पुलिस से माफी मांगने लगा। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वह नगर निगम में सफाई कर्मी भी है। इसके पहले भी वह एक मामले में जेल जा चुका है। आरोपी की पहचान गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर निवासी विक्की बांसफोड़ के रूप में हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल सिकरी निवासी रामसती ने केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि रेलवे के जनरल मैनेजर के पत्र वाहक थे। वह साल 2010 में रिटायर हुए हैं। छह अप्रैल की सुबह 10:45 बजे रेलवे जीएम आफिस के सामने स्थित एसबीआई से पेंशन के 20 हजार रुपये निकाले थे।

रुपया बैग में रखकर वह पैदल ही जा रहे थे। रेलवे ऑफिस गेट के पास पहुंचे थे कि पीछे से एक शख्स आया और बोला कि तुम गांजा की तस्करी करते हो। खुद को दरोगा बताते हुए चेकिंग के नाम पर बैग ले लिया और रुपया लेकर फरार हो गया।

 

हरकत में आई पुलिस,चार घंटे में पकड़ा गया आरोपी

पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू की। जांच में आरोपी की पहचान कर रेलवे चौकी इंचार्ज अमित चौबे की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 20 हजार रुपया पुलिस ने बरामद कर लिया।

इस संबंध में रेलवे चौकी इंचार्ज अमित चौबे ने बताया कि सोमवार को घटना की सूचना मिली। इसके बाद तत्काल सीसीटीवी कैमरे से आरोपी की पहचान हो गई। चार घंटे में आरोपी की तलाश कर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ के बाद उससे मंगलवार को बैग समेत 20 हजार रुपये बरामद करा लिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.