बलिया
बलिया जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में फेफना थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में फेफना थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 07 अप्रैल को थाना फेफना में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विवेक कुमार राजभर (पुत्र सुदेश्वर राजभर, निवासी उचेडा) ने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि शारीरिक शोषण करने के बाद अब आरोपी शादी करने के वादे से साफ मुकर रहा है।
तहरीर के आधार पर फेफना पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर और क्षेत्राधिकारी सदर राकेश सिंह के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने आरोपी की तलाश तेज कर दी थी।
आज बुधवार को दोपहर करीब 12:05 बजे उप-निरीक्षक सुभाष प्रसाद यादव और कॉन्स्टेबल संजय कुशवाहा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मठ चौकारी मोड़ के पास से अभियुक्त विवेक कुमार राजभर को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस तत्परता की सराहना की जा रही है, जिससे महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने का संदेश गया है।
सिद्धार्थनगर: प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की पिटाई पर भड़के परिजन, अध्यापिका पर लगा गंभीर आरोप
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 8, 2026























