रेहरा बाजार
बलरामपुर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रेहरा बाजार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रेहरा बाजार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त था।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने यह सफलता प्राप्त की।
जानकारी के अनुसार, बीते 29 मार्च 2026 को वादी ने थाना रेहरा बाजार में तहरीर दी थी कि उसकी पौत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल मु0अ0स0 077/2026 के तहत धारा 137(2) और 87 बीएनएस (BNS) में मुकदमा दर्ज किया था।
विवेचना के दौरान पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। पीड़िता के बयान और विवेचनात्मक साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 64(2)(M) बीएनएस और 5L/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
आज बुधवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त पारवाज अली उर्फ साहेब पुत्र सफीकत अली निवासी: सौतनपुरवा/सानपुरवा, कल्याणपुर, थाना कौड़िया, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना कर दिया गया है।
इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह के साथ थाना रेहरा बाजार की पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
इटावा में बड़ा हादसा : कोतवाली भरथना क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली से ढही दीवार,मां-बेटा गंभीर रूप से घायल,पड़ोसी के आंगन में गिरी ढहकर दीवार,परिवार को मिला मुआवजे का आश्वासन।@etawahpolice #Etawah_News pic.twitter.com/bDXgMza4dl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 8, 2026























