सिद्धार्थनगर: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर ,तेतरी चौराहे से डिग्री कॉलेज तक रास्ता साफ

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अंतर्गत तेतरी चौराहे से लेकर डिग्री कॉलेज तक की सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अंतर्गत तेतरी चौराहे से लेकर डिग्री कॉलेज तक की सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। लंबे समय से अवैध कब्जों की चपेट में रहे स्टेशन रोड पर शासन के निर्देशानुसार ‘बुलडोजर’ चलाकर मार्ग को खाली कराया गया।

आम जनमानस को मिलेगी बड़ी राहत

स्टेशन रोड की हालत काफी समय से बदहाल बनी हुई थी। सड़क के दोनों ओर हुए अतिक्रमण के कारण यहाँ से गुजरने वाले यात्रियों और आम नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस व्यस्त मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया था।

राजनीतिक दबाव को दरकिनार कर हुई कार्रवाई

बताया जा रहा है कि पूर्व में कई बार इस मार्ग से अतिक्रमण हटाने की योजना बनी, लेकिन कभी राजनीतिक दबाव तो कभी अन्य कारणों से यह निस्तारण नहीं हो पा रहा था। इस बार प्रशासन और शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बिना किसी भेदभाव के अवैध ढांचों को ढहा दिया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से डिग्री कॉलेज और स्टेशन की ओर जाने वाले पैसेंजरों ने राहत की सांस ली है। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि शहर के सुंदरीकरण और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। मार्ग खाली होने से अब सड़क के चौड़ीकरण और मरम्मत का रास्ता भी साफ हो गया है।

 

Voice Of News 24